सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को आठ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) नियुक्त किए गए. जिनमें दिल्ली, बॉम्बे, छत्तीसगढ़, इलाहाबाद, पंजाब और हरियाणा, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान हाई कोर्ट के मौजूदा जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. वहीं, मुंबई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे.
मुंबई HC के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस महेश त्रिपाठी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को मुंबई हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
इन राज्यों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. गुजरात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे. राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: