MPSC परीक्षा पैटर्न में गड़बड़ियों, सीटों की कटौती को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा है. राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि ये सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर भरोसा टूटना है.


महाराष्ट्र में पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षाओं के पैटर्न में गड़बड़ियों को लेकर तैयारी करने वाले छात्रों के बीच काफी आक्रोश है. सीटों की कटौती, कागजी कार्रवाई से नाराज छात्रों ने MPSC चेयरमैन के इस्तीफे की भी मांग की. इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का समर्थन सामने आया है. राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.

उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र में हजारों छात्र सड़कों पर हैं, शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत हैं – इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, पूरे सिस्टम से टूट चुका भरोसा है. चाहे वो केंद्र की हो या राज्य की, BJP सरकार से हर छात्र त्रस्त है. पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की असहनीय लागत, हॉस्टल में अमानवीय हालात, जहर जैसा खाना, DBT में धोखाधड़ी और अब MPSC जैसी संवैधानिक संस्था पर कब्ज़ा कर उसकी विश्वसनीयता बर्बाद कर दी है. अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज है. सरकार उनकी आवाज सुनकर तुरंत कार्रवाई करे. वरना न्याय मिलने तक ये छात्रों की गूंज बढ़ती ही जाएगी.”

https://x.com/RahulGandhi/status/2096437835700318514?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2096437835700318514%7Ctwgr%5Eedeca7948187e833e5c5b99ed4974efea026d7b8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Fmaharashtra-mpsc-protests-rahul-gandhi-supports-students-3899588.html

छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च

4 सितंबर को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरे युवाओं ने बारिश में भीगते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर ‘आक्रोश मोर्चा’ निकाला. शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते छात्रों ने हाथों में महान लोगों की तस्वीरें और अपनी मांगों वाले पोस्टर लेकर डटे रहे. खास बात यह है कि इस मार्च में बड़ी संख्या में युवतियां भी शामिल थीं.

जिला कलेक्टर के जरिए सरकार को ज्ञापन सौंपा गया. कलेक्टर कार्यालय का पूरा परिसर युवाओं के जोरदार नारों से गूंज उठा. इसके बाद, मुख्य प्रतिनिधिमंडल ने ज़िला कलेक्टर से मुलाकात की और उनके माध्यम से सरकार से न्याय की मांग की. इसके बाद, विरोध मार्च जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ा. कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर यह मार्च एक सभा में बदल गया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।