जौनपुर।


जौनपुर। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया।
           जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार शुभांशु कटियार को एसडीएम मछलीशहर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मड़ियाहूं बनाया गया है।
इसके अलावा नवीन कुमार को एडीएम प्रथम, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव प्रताप को एसडीएम न्यायिक, जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं मो. अमान बदलापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहते हुए एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को जिले में राजस्व एवं न्यायिक कार्यों के बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।