राष्ट्रीय पहलवान और यूपी पुलिस चैंपियन रामनिवास यादव उर्फ भुल्लन यादव पहलवान का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक।
सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र स्थित के अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़सार, टोला चिरैयाडांड के मूल निवासी राष्ट्रीय पहलवान एवं उत्तर प्रदेश पुलिस चैंपियन रहे रामनिवास यादव उर्फ भुल्लन पहलवान का असामयिक निधन हो गया।पहलवान के निधन की खबर से कुश्ती जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामनिवास यादव ने कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए थे और उत्तर प्रदेश पुलिस चैंपियन रह चुके थे। अपने मृदुल स्वभाव और पहलवानी के कारण वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे।
उनका अंतिम संस्कार कालेश्वर बगहा बाबा घाट पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में पहलवान, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक शामिल हुए और उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: