जौनपुर/मड़ियाहूं


जौनपुर/मड़ियाहूं

स्थानीय नगर में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को टीचर कॉलोनी मेन रोड  निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

बताते चलें कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यभान सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य दिनकर इंटर कॉलेज जमालपुर, विशिष्ट अतिथि अरविंद सिंह मखड़ू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर, ब्लॉक प्रमुख पति दयाराम पटेल तथा आयोजक विनय कुमार सिंह ‘झगड़ु’ एवं आलोक सिंह नाहर द्वारा फीता काटकर किया गया।

शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल, हरहुआ, वाराणसी की विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान कुल 800 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर जांच की गई, जिसमें जांच के बाद 92 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

चयनित मरीजों का शंकरा आई हॉस्पिटल, हरहुआ, वाराणसी में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों के रहने और भोजन की व्यवस्था भी अस्पताल की ओर से निःशुल्क की जाएगी।

कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में कमलेश राय, देवेंद्र सिंह उर्फ बबुल्ले, अनिल तिवारी, राहुल सिंह एवं ओमप्रकाश सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के समापन पर समाजसेवी विनय कुमार सिंह ‘झगड़ु’ द्वारा शंकरा आई हॉस्पिटल की पूरी टीम को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद चिकित्सकीय टीम को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ने बड़े ही कुशल एवं प्रभावी ढंग से किया। निःशुल्क नेत्र शिविर में 800 मरीजों की जांच और 92 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किए जाने से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।