22 वर्षों से गरीबों के मसीहा बने डॉक्टर बी.के. गौड़, खोखर टोला में दे रहे हैं अनवरत सेवा

गोरखपुर थाना तिवारीपुर क्षेत्र के खोखर टोला, बसफोड़ चौराहा, घासी कटरा रोड पर डॉ. बी.के. गौड़ पिछले 22 वर्षों से लगभग एक ही स्थान पर परामर्श चिकित्सा एवं आयुष मेडिकेयर के नाम से क्लीनिक चला रहे हैं और गरीब तबके के मरीजों की सेवा में समर्पित हैं।डॉ. गौड़ का विशेष योगदान गरीब और असहाय मरीजों के इलाज में रहा है। शेष समय को अहमद नर्सिंग होम डॉक्टर अजीज अहमद के नर्सिंग होम में अपनी सेवा देते हैं। उनके यहां मुख्य रूप से छाती रोग, खांसी, दमा (अस्थमा), टीबी, त्वचा रोग इत्यादि के मरीज आते हैं, जिनका वह अपने लंबे अनुभव के आधार पर एक कुशल फिजिशियन की तरह उपचार करते हैं।यदि किसी मरीज की हालत गंभीर या इमरजेंसी की होती है, तो वह बिना समय गंवाए उन्हें सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या अन्य बड़े अस्पतालों के लिए उचित सलाह देकर रेफर कर देते हैं, ताकि मरीज को बेहतर उपचार मिल सके।डॉ. बी.के. गौड़ अपने मृदुभाषी स्वभाव और सबसे मिलजुल कर बात करने की शैली के कारण शहर में एक अलग पहचान बना चुके हैं। कम फीस में बेहतर परामर्श और इलाज उपलब्ध कराने के कारण क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति काफी सम्मान और विश्वास है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।