यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में चल रहा प्रदर्शन


यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में चल रहा प्रदर्शन

लखनऊ 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।  मौके पर पहुंचे एसीपी रजनीश वर्मा ने अभ्यर्थियों से बातचीत की औऱ मगलवार तक मंत्री संदीप सिंह से मुलाक़ात कराये जाने का आश्वासन दिया। 
आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने आर्थियों को रोडवेज की बस में बैठा कर धरना स्थल इको गार्डन भेज दिया। 
प्रदर्शन में मौजूद अभ्यर्थी इरशाद अहमद और यशवंत कुमार ने बताया की बीते 21 जुलाई को मा. सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान विभाग ने एक एफिडेविट प्रस्तुत किया था। एफिडेविट में दिये गए आंकड़ों से अभ्यर्थी असंतुष्ट हैं। एफिडेविट में कुल 8270 पदों का आकड़ा सूची सहित दिया गया हैं। जिसमें यह बताया गया कि 3324 पद ओबीसी वर्ग के ऐसे हैं जिन्हें नौकरी में पहले से होना चाहिए था लेकिन नौकरी में नियुक्त नहीं हो पाए।
विभाग ने 4946  पदों का एक आकड़ा ऐसा दिया हैं जो विरोधाभासी है। 4946 पदों का आंकड़े को बताया गया कि यह उन अभ्यर्थियों का है जिन्हें नौकरी के लिए बुलाया गया था लेकिन कोई ज्वाइन नहीं किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब 4946 पद पर कोई अभ्यर्थी ज्वाइन करने नहीं आए तो उनका नाम अभी तक क्यों बरकरार रखा गया है।  होना यह चाहिए की मेरिट डाउन करके नीचे के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाय। एफिडेविट के मुताबिक जनरल वर्ग के 1144 ओबीसी वर्ग के 2524 एससी के 1244, एसटी 34 सीट रिक्त हैं। प्रदर्शन करने वालों में अनन्त यादव, भोला अम्बेडकर, धर्मवीर प्रसाद प्रजापति, आशुतोष पटेल, नज़मा, अर्चना, शिखा मौर्या, किरन यादव, अर्चना मौर्य, संदीप सिंह आदि अभ्यर्थी शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।