जमीनी विवाद में मारपीट के बाद घायल की मौत, गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पीपीगंज पुलिस ने इकबाल अहमद को दबोचा, 9 अगस्त को हुई थी मारपीट; इलाज के दौरान 26 अगस्त को हुई थी मौत
चोरी की एसी आउटडोर यूनिट, 14.5 फीट कॉपर वायर, ब्लेड और रिंच बरामद
चोरी की एसी आउटडोर यूनिट, 14.5 फीट कॉपर वायर, ब्लेड और रिंच बरामद
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर की बिल्डिंग में लगे एसी की आउटडोर यूनिट चोरी करने के आरोप में गुलरिहा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एसी आउटडोर यूनिट, करीब 14.5 फीट कॉपर वायर, एक हेस्का ब्लेड और एक रिंच बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रिटिकल केयर सेंटर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में एसी लगा हुआ था। इसी दौरान आरोपी रणविजय साहनी पुत्र नेबूलाल निवासी खुटहन खास, टोला छावनी, थाना गुलरिहा एसी की आउटडोर यूनिट और उससे जुड़े सामान को चोरी करने में जुटा था।
आरोप है कि वह एसी के तार और अन्य सामान काटकर निकाल रहा था। इसी दौरान वादी और वहां मौजूद अन्य लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे चोरी किए गए सामान के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 714/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद सामान में एक एसी आउटडोर यूनिट के अलावा करीब 14.5 फीट कॉपर वायर, एक हेस्का ब्लेड और एक रिंच शामिल है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास मिश्रा, चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज, थाना गुलरिहा शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पीपीगंज पुलिस ने इकबाल अहमद को दबोचा, 9 अगस्त को हुई थी मारपीट; इलाज के दौरान 26 अगस्त को हुई थी मौत
खाते से उड़ाए थे 8,68,582 रुपये, रकम निकालने से पहले ठगों ने मांगे 9.50 लाख
जनता दर्शन, आईजीआरएस और राजस्व मामलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, बाढ़ व जलभराव से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश
Leave a Comment: