जौनपुर 368मुंगराबादशाहपुर के बेलवार मण्डल के मधुपुर शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या 389 ग्राम पंचायत गौहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में 12वें अंत


बूथ संख्या 389 प्राथमिक विद्यालय गौहानी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-

--368मुंगराबादशाहपुर के बेलवार मण्डल के मधुपुर शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या 389 ग्राम पंचायत गौहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।कार्यक्रम में योगाचार्य कमला प्रसाद पटेल ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं कपालभाति सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है,बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,और सभी बीमारियों से बचाता है।उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवसागर पाल,जमुना देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक फूलचंद मौर्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद तिवारी,पत्रकार बृजनाथ दुबे एवं आजाद गौतम, अध्यापक रुपेश तिवारी,प्रेम कुमार पटेल,विपत्ति राम पटेल,अच्छेलाल गौतम, अधिवक्ता संदीप पटेल,गौरी शंकर पटेल,छोटेलाल पाल,रवि पटेल, राजकुमार पटेल,नन्हके गौतम, महेंद्र 

गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणके उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

बृजनाथ दुबे

अबतक न्याय मछलीशहर जौनपुर।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।