धारा- 170/126/135 BNSS के तहत 09 नफर अभियुक्तो का किया गया चालान ---------------------
आज दिनांक 20.06.2026 को डॉ0 श्री यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय के
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में हत्या के प्रयास करने के संबंध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 235/2026 धारा 109(1) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्तों- 1.युवराज सिंह पुत्र राजेश सिंह, 2. प्रिंस चौधरी पुत्र संतोष चौधरी, 3.प्रिंस यादव पुत्र राम भरत यादव उपरोक्त की मा0 न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर उनके निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल 32 बोर व मोटरसाइकिल UP51 BU 9455 पल्सर बरामद किया कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. युवराज सिंह पुत्र राजेश सिंह सा0 महारानी होटल के बगल थाना कोतवाली जनपद बस्ती
2. प्रिंस चौधरी पुत्र संतोष चौधरी सा0 विवेकानंद कॉलोनी रौतापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती
3. प्रिंस यादव पुत्र राम भरत यादव सा0 वन विभाग कालोनी ब्लाक रोड बस्ती सदर थाना कोतवाली जनपद बस्ती
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 30.05.2026 को सौरभ श्रीवास्तव पुत्र सन्तोष श्रीवास्तव निवासी रौतापार थाना कोतवाली बस्ती ने सूचना दिया कि आज सुबह करीब 5 बजे के आस पास हथियार बंद कुछ लोग आये और हमारे घर के गेट पर चिलाने लगे और जब मै बाहर आया तो जान से मारने के नियत से फॉयर किया लेकिन घर का गेट बंद था और मै गेट के अंदर था इसलिए मेरी जान बच गई। पूरी घटना सी.सी.टीवी में आ गई। जिसे हम लोगो ने बाद मे देखा तो फायर करने वाला व्यक्ति युवराज सिंह S/O राकेश सिंह निवासी महारानी होटल के बगल थाना कोतवाली जनपद बस्ती था। उसके दो अन्य साथी प्रिंस चौधरी S/O सन्तोष चौधरी निवासी विवेकानन्द कालोनी (अम्बेडकर नगर) थाना कोतवाली जनपद बस्ती व प्रिंस यादव S/O राम भरत यादव निवासी ब्लाक रोड बस्ती सदर थाना कोतवाली जनपद बस्ती थे। जिनके साथ युवराज सिंह मोटर साइकिल पर बैठ कर भाग गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 164/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत करते हुए उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा विवेचना ग्रहण कर करते हुए अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी, जो मा0 न्यायालय के आदेश से दिनांक 10.06.2026 से जिला कारागार जनपद बस्ती मे निरुद्ध थे। जिनसे पूछताछ के बाद घटना मे प्रयुक्त असलहा व मोटरसाइकिल की बरामदगी किये जाने हेतु मा0 न्यायालय से अभियुक्त गण उपरोक्त की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर उनकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर व मोटरसाइकिल UP 51 BU 9455 पल्सर बरामद किया गया । अभियुक्तगण ने पूछताछ मे बताया कि वादी मुकदमा का भाई युवराज सिंह के घर पर पत्थर फेंका था और उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसके जबाब मे ईंट का जबाब पत्थर देने के परिणाम मे उसके घर पर फायरिंग किए और फिर घटना के बाद भाग गये । जिसके उपरांत अभियुक्तगण को नियमानुसार पुलिस हिरासत मे लेकर बाद विधिक कार्यवाही मा0 न्यायालय भेजा गया ।
बरामदगी का विवरण –
1. एक अवैध पिस्टल 32 बोर ।
2. मोटरसाइकिल UP 51 BU 9455 पल्सर (घटना मे प्रयुक्त) ।
बरामदगी व बरामदगी मे सहयोग करने वाले पुलिस टीम का विवरण:-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मोतीचंद्र थाना कोतवाली जनपद बस्ती
2. उ0 निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद थाना कोतवाली जनपद बस्ती
3. उ0 निरीक्षक श्री अजय कुमार यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती
4. उ0 निरीक्षक श्री अनस अख्तर थाना कोतवाली जनपद बस्ती
5. का0 विजय कुमार यादव, का0 मुकेश साहनी, का0 सतीश कुमार यादव, का0 विवेक कुमार वर्मा (प्रथम) थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज दिनांक 20.06.2026 को डॉ0 श्री यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय के
विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत, समाज के मार्गदर्शक और मानवता के सच्चे उपासक हैं आलोक वर्मा आजाद
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
Leave a Comment: