रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय


 

नई दिल्ली/बांदा। जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित "दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड-2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज के वंचित वर्गों के हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान प्रसिद्ध समाजसेवी, फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एंड एकेडमी की संस्थापक डॉ. राजश्री वर्मा ने प्रदान किया। समारोह में देशभर से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, कलाकारों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शालिनी सिंह पटेल ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन लाखों किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, पत्रकारों और जनसामान्य का सम्मान है, जिनके अधिकारों और समस्याओं को लेकर वह निरंतर संघर्ष करती रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसने उन्हें जनसेवा के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने विशेष रूप से पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथे स्तंभ के रूप में जनता की आवाज को शासन और समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। यदि पत्रकार साथी उनके संघर्षों, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को देश के विभिन्न हिस्सों तक न पहुंचाते, तो शायद उनकी आवाज इतनी दूर तक नहीं पहुंच पाती और उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने का अवसर भी नहीं मिलता।

शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाने वाला है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि किसानों की समस्याओं, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर वह पहले से अधिक मजबूती के साथ संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने इस उपलब्धि को संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता, अपने सहयोगियों, समर्थकों और शुभचिंतकों को समर्पित किया।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शालिनी सिंह पटेल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि बुंदेलखंड की जनता के संघर्षों और आकांक्षाओं को भी राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाने वाला गौरवपूर्ण क्षण है।

दादा साहब फाल्के भारत गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित होने के बाद शालिनी सिंह पटेल का नाम उन चुनिंदा सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्वों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिन्होंने जनसेवा को अपना मिशन बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत मिसाल पेश की है। यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों, संघर्षशील नेतृत्व और जनहित के प्रति समर्पण की राष्ट्रीय स्तर पर हुई महत्वपूर्ण स्वीकृति माना जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।