ब्रेकिंग न्यूज़
जौनपुर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के चंडिका देवी मंदिर धाम पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग गुरु सुरेश सोनी ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं,बल्कि स्वस्थ्य शरीर शान्त मन और संतुलित जीवन का आधार है।
योग हमें शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
जीवन में योग कितना महत्वपूर्ण है जिस प्रकार से भोजन शरीर के लिए जरूरी है उसी प्रकार से निरोग रहने के लिए योग जरूरी है ।
योगगुरु सुरेश सोनी के नेतृत्व में योगाभ्यास किया।
उक्त अवसर पर भूमि विकास बैंक के निदेशक डॉ अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल,
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता,
चन्दन केशरी,कवल जीत सिंह गब्बर, नितेश सेठ,दिलीप साहू, सत्यनारायण सेठ, राजेश सेठ,माधव मोदनवाल, सुधांशु श्रीवास्तव, विजय मौर्य,अजय श्रीवास्तव, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: