अवैध कब्जा करने वालों पर बेदखली की कार्रवाई शुरू
सहजनवा के तेनुहारी गांव का मामला, राजस्व टीम की जांच में हुआ खुलासा
जनपदीय साइबर टीम एवं थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक वृद्ध महिला के खाते से 17 लाख 19 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
=====================================
शाहजहाँपुर, 20 जून। जनपदीय साइबर टीम एवं थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक वृद्ध महिला के खाते से 17 लाख 19 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 13.15 लाख रुपये मूल्य की सोने एवं डायमंड की ज्वैलरी, तीन मोबाइल फोन, बैंक डेबिट कार्ड तथा 36,642 रुपये नकद बरामद किए हैं।
=====================================
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस एवं साइबर सेल ने शनिवार को रिंग रोड अंडरपास, शहबाजनगर के पास से ऋतिक सिंह (26 वर्ष) एवं उसकी मां रेखा सिंह (52 वर्ष) निवासी चिनौर, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया।
=====================================
पुलिस के अनुसार वृद्ध महिला के खाते में संपत्ति बिक्री के लगभग 52 लाख रुपये जमा थे, जिसकी जानकारी आरोपियों को थी। रिश्तेदारी का लाभ उठाकर आरोपियों ने पहले महिला के नाम पर नया डेबिट कार्ड प्राप्त किया, फिर बैंक खाते से जुड़ी सिम अपने कब्जे में रखकर एटीएम, यूपीआई, पीओएस और आईएमपीएस के माध्यम से कुल 38 ट्रांजेक्शन कर 17.19 लाख रुपये निकाल लिए।
=====================================
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए पैसों से उन्होंने विभिन्न ज्वैलर्स से सोने एवं डायमंड के आभूषण खरीदे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ज्वैलर्स से खरीदी गई ज्वैलरी, नकदी एवं अन्य सामान बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी प्रेम प्रकाश सिंह की तलाश जारी है तथा शेष धनराशि के संबंध में जांच की जा रही है।
इस संबंध में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 302/26 धारा 303(2), 318(4) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
=====================================
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, साइबर सेल के उपनिरीक्षक मोहन देव शर्मा, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार सहित थाना सदर बाजार एवं साइबर सेल के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
शाहजहाँपुर पुलिस
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सहजनवा के तेनुहारी गांव का मामला, राजस्व टीम की जांच में हुआ खुलासा
बंदियों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली की दी जानकारी
Leave a Comment: