आओ देश को आज़ाद कराओ
Gaurav Siddharth
बंदियों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली की दी जानकारी
शाहजहाँपुर। एसएस लॉ कॉलेज के विधि छात्र-छात्राओं के समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने स्थायी लोक अदालत की भूमिका, अधिकार क्षेत्र एवं विवादों के त्वरित व सौहार्दपूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आमजन को सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। इस दौरान चीफ एलएडीसी दिनेश मिश्रा, असिस्टेंट विवेक शर्मा सहित विधि छात्रा अंशिका यादव व गगन अवस्थी ने भी बंदियों को विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर सुभाष यादव ने किया। शिविर के उपरांत बैरक संख्या-3, पाकशाला, महिला बैरक एवं लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में डाटा एंट्री ऑपरेटर सलमान हुसैन, विधि छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में बंदी मौजूद रहे। अंत में जिला कारागार अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समर इंटर्नशिप कार्यक्रम 17 जून से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विधि छात्र विभिन्न न्यायिक एवं विधिक संस्थानों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आओ देश को को आजाद कराओ Gaurav Siddharth Ki Kavita
जौनपुर /मड़ियाहूं तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान
Leave a Comment: