गोरखपुर


 डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका लगातार बदल रही है। ऐसे समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाला डिजिटल मीडिया नेटवर्क "द खबर वाला" उत्तर प्रदेश में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। आम जनता की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत करने के कारण यह प्लेटफॉर्म लोगों के बीच भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है।
"कहानियां जो दबा दी गईं, आवाज़ें जो अनसुनी रह गईं... बनते हैं जनता की असली आवाज़" के संकल्प के साथ कार्य कर रहा द खबर वाला बीते कुछ वर्षों में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार विस्तार कर रहा है। जनसमस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने और आम लोगों की आवाज़ को मंच देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस नेटवर्क को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
एडिटर इन चीफ निहाल सिंह ने बताया कि चैनल की शुरुआत केवल इस विश्वास और उम्मीद के साथ की गई थी कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ ही वर्षों में जनता के विश्वास और प्रेम ने इस प्रयास को एक मजबूत पहचान दिलाई है।
निहाल सिंह के अनुसार, "द खबर वाला की पूरी टीम लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रही है। जनता के सहयोग और समर्थन से अनेक समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंची हैं और उनका समाधान भी हुआ है। हमारा प्रयास आगे भी समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनने का रहेगा।"
उन्होंने बताया कि भविष्य में नेटवर्क के विस्तार और बेहतर पत्रकारिता के लिए कई नई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे अधिक प्रभावी ढंग से लोगों की समस्याओं और मुद्दों को सामने लाया जा सके।
तेजी से बढ़ते डिजिटल मीडिया नेटवर्क के रूप में द खबर वाला आज प्रदेश में जनसरोकारों की पत्रकारिता का एक मजबूत मंच बनकर उभर रहा है और आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य निरंतर जारी रखे हुए है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।