स्वच्छता अभियान के बीच अतिक्रमण पर उठे सवाल
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की स्वीकृति से जनपद शाहजहांपुर में संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने पुवायां विधानसभा क्षेत्र के लिए मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने जितेंद्र वर्मा को पुवायां विधानसभा अध्यक्ष, राहुल यादव को जिला उपाध्यक्ष तथा सलमान खान को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और बुके भेंट कर स्वागत किया।
अपने संबोधन में तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने में नए पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, जितेंद्र प्रसाद गौतम, ब्रह्मानंद मिश्रा, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव शफीकुर रहमान, पुवायां नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष सामर्थ यादव, पी.एल. गौतम, ओमेंद्र यादव, हफीज अंसारी, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, मोहम्मद आजम, मितेंद्र यादव, सौरभ यादव, पीयूष, फराज इदरीसी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
-डॉ. शाह आलम राना, क्रांतिकारी वंशज एवं निदेशक, महुआ डाबर संग्रहालय, बस्ती
रिपोर्ट मंगल धुर्वे /लोकेशन खंडवा
Leave a Comment: