शाहजहांपुर


शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण कुमार सागर और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित छावनी परिषद के पार्क में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
हालांकि अभियान के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि जिस पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया, उसके आसपास लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण की शिकायतों पर अक्सर यह कहकर मामला टाल दिया जाता है कि क्षेत्र छावनी परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि स्वच्छता अभियान के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में भी प्रभावी पहल होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं तो पार्क और उसके आसपास की अव्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
स्वच्छता अभियान को लेकर जहां लोगों ने जनप्रतिनिधियों की पहल की सराहना की, वहीं अतिक्रमण के मुद्दे पर भी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।