पीएम मोदी पर राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर बीजेपी भड़की हुई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है.


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी की बैठक में कहा था कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी. राहुल के इस बयान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है.

 

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है. यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है. राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के हृदय से हटाया नहीं जा सकता और सीधी लोकतांत्रिक लड़ाई में भाजपा को परास्त नहीं किया जा सकता तो अब वो देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं.’

बयान बताता है कि कांग्रेस की असली मंशा क्या है?

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आगे लिखा, ‘उनको भारत से इतनी नफरत है कि देश का कुछ भी अच्छा होता हुआ ये देख ही नहीं सकते. राष्ट्र को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना और विदेशी धरती पर जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अपील करना, ये बताता है कि कांग्रेस की असली मंशा क्या है?

 

देश की जनता समझदार है. वह राहुल गांधी, विपक्ष और देश के खिलाफ काम कर रहे टूलकिट गैंग को अच्छे से समझती है. जनता ने बार-बार इन लोगों को करारा जवाब दिया है. INDI गठबंधन की भारत में आग लगाने की साजिश कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी.’

राहुल गांधी का बयान

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में शनिवार को अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एक साल के भीतर पीएम मोदी की विदाई तय है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात के चलते बढ़ रहा असंतोष इसका कारण बनेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि आज तक उन्होंने जो भविष्यवाणी की वो सही साबित हुई, इस बार भी उनका कहा सच होगा.

https://x.com/PiyushGoyal/status/2058408277285986739?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2058408277285986739%7Ctwgr%5E51f61582ed79587d4d53a7772c63b7af0b7919f9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Frahul-gandhi-pm-modi-remarks-piyush-goyal-says-congress-wants-spread-violence-in-country-3797011.html

  1. Abtak tv

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।