मास्टरबाग (सीतापुर) में आयोजित बैठक में “संविधान स्वाभिमान यात्रा” को लेकर हुआ व्यापक मंथन, 29 अप्रैल
राजेश कुमार सिद्धार्थ
अहमदाबाद की बढ़ती गर्मी के बीच पीपल मैन का हरित संकल्प—प्रो. डॉ. पी. के. राजपूत को पौधा भेंट कर दुनिया को दिया पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश
अहमदाबाद की बढ़ती गर्मी के बीच पीपल मैन का हरित संकल्प—प्रो. डॉ. पी. के. राजपूत को पौधा भेंट कर दुनिया को दिया पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश
अहमदाबाद में लगातार बढ़ते तापमान और बदलते जलवायु परिदृश्य के बीच पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने एक प्रेरणादायी पहल करते हुए प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कैडिला फार्मा के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. पी. के. राजपूत के निवास पर सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रो. राजपूत को एक पौधा भेंट कर “Plant Trees, Build Nation” के अपने संकल्प को दोहराते हुए वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्लोबल ग्रीन पीस गुडविल एम्बेसडर एवं यूनाइटेड नेशन एस.डी.जी. सपोर्टर डॉ. नितिन मुनोत जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और वैश्विक हरित अभियानों को गति देने के लिए अपने विचार साझा किए और चर्चा में सक्रिय सहभागिता निभाई।
डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि अहमदाबाद सहित देश के अनेक हिस्सों में बढ़ता तापमान और जलवायु परिवर्तन मानव जीवन एवं प्रकृति के संतुलन के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे समय में वृक्षारोपण सबसे सरल, सुलभ और प्रभावी समाधान है, जिसके माध्यम से हम पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।
मुलाकात के दौरान पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं दूरदर्शी चर्चा हुई। प्रो. डॉ. पी. के. राजपूत एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत, आत्मीय आतिथ्य और सम्मान के लिए डॉ. सिंह ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
डॉ. सिंह ने अंत में ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रो. राजपूत जी, उनकी धर्मपत्नी एवं समस्त परिवार सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें तथा उनका मार्गदर्शन समाज को निरंतर प्रेरित करता रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
राजेश कुमार सिद्धार्थ
मास्टरबाग (सीतापुर) में आयोजित बैठक में “संविधान स्वाभिमान यात्रा” को लेकर हुआ व्यापक मंथन, 29 अप्रैल 2026 को 25,000 मोमबत्तियां जलाकर महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने का लिया गया संकल्प
किन्नर प्रेमा ने 85 लाख से बनवाया भव्य शिव मंदिर,
Leave a Comment: