गोरखपुर बीते 1 अप्रैल को समय करीब 4:30 बजे मिर्जापुर के पास राप्ती नदी पर बने


गोरखपुर  बीते 1 अप्रैल को  समय करीब 4:30 बजे मिर्जापुर के पास राप्ती नदी पर बने पीपा पुल के पास कुछ अज्ञात लड़कों के नदी में डूबने  की सूचना मिली थी। इस सूचना पर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची थी और देखा कि चार  साइकिल तथा चार जोड़ी स्लीपर चप्पल तथा कपड़े नदी के किनारे पड़ा हुआ है।
मौके पर फोर्स और एनडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर बच्चों को नदी के पानी में ढूढना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर जिलाधिकारी गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे थे। 
विवेक निषाद पुत्र सतीश निषाद उम्र करीब 15 वर्ष निवासी मालवीय नगर  का शव एनडीआरएफ ने सर्च अभियान के दौरान बीते कल गुरूवार को बरामद कर लिया था। 
               एनडीआरएफ का सर्च अभियान 1 अप्रैल से लगातार जारी रहा और आज सुबह 3 किशोरों के शव को नदी के पानी में बरामद किया।

1.बीरू उर्फ अमन राजभर पुत्र रामसमुझ उम्र करीब 15 वर्ष

2. अनिकेत यादव पुत्र सत्येंद्र यादव उम्र करीब 13 वर्ष निवासीगण रानीडीहा थाना कैंट जनपद गोरखपुर

3  गगन पासवान पुत्र सन्तदेव उम्र करीब 15 वर्ष पासवान जंगल सिकरी निकट सुशीला धर्मकांटा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

11 एनडीआरफ (आरआरसी) गोरखपुर के कमांडर डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में ऑपरेशन खत्म हुआ। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।