डोडा कोर्ट ने आप विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ एक पुराने मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया था. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश किया. अब इस मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं.


  • डोडा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CGM Court) ने AAP नेता के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था.मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुराने मामले में मेहराज मलिक के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है. मेहराज मलिक ने 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में डोडा सीट से जीत दर्ज की थी.कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लिया हिरासत में
  • डोडा से APP विधायक मेहराज मलिक को पुलिस ने अपनी ओर से किसी नए मामले में कार्रवाई करते हुए नहीं, बल्कि अदालत की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर हिरासत में लिया.
  •  
  • इससे पहले अप्रैल 2026 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट से AAP नेता को बड़ी राहत मिली थी. अदालत ने उनके खिलाफ लगाए गए पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) को रद्द कर दिया था. कोर्ट ने उनकी हिरासत को अवैध मानते हुए निरस्त कर दिया था. AAP के नेता और डोडा विधायक के तौर पर यह मामला काफी चर्चा में भी रहा था.
  • डोडा में काफी लोकप्रिय हैं मेहराज मलिक
  • मेहराज मलिक का अपने विधानसभा क्षेत्र में खासा प्रभाव है. वह डोडा में काफी लोकप्रिय भी है. इसी वजह रही कि उन्होंने 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में डोडा सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी. मेहराज मलिक ने चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गजय सिंह राणा को लगभग 4,538 वोटों के अंतर से हराकर था. मेहराज मलिक को 23,228 जबकि बीजेपी को 18,690 वोट मिले थे.
  • वहीं, जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सत्तरूढ़ पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस तीसरे स्थान पर रही थी. मेहराज मलिक की जीत के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) में आम आदमी पार्टी का भी खाता खुला था. फिलहाल, पुराने मामले में AAP विधायक एक बार फिर से घिरे नजर आ रहे हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।