भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नए प्रधानाचार्य बने डॉ. अनिल कुमार गौतम, पदभार ग्रहण पर हुआ भव्य स्वागत
(आगरा): बाह क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक नए शैक्षणिक युग की शुरुआत हुई है।
वार्षिक परीक्षाफल का भी हुआ वितरण
दिव्यांग बच्चों के बीच पुस्तकों का हुआ वितरण
शुक्रवार को पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर में शिक्षकों और बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर बच्चों का नामांकन कराने के लिए उनके अभिभावकों को जागरूक किया गया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू देवी द्वारा हरि झंडी दिखा रैली को रवाना किया गया।
रैली में शिक्षकों द्वारा पंपलेट देकर अभिभावकों से उनके बच्चों का नामांकन कराने की अपील भी की गई। रैली में बच्चे दफ्ती पर लिखे स्लोगन बच्चें सर्व शिक्षा का है कहना. पढ़ने जाएं सब भाई- बहना, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है...जिससे चलती पीढ़ी है आदि बोलते हुए चल रहे थे। रैली में बच्चे बैंड की धुन बजाते हुए चल रहे थे। रैली को कालेसरा गांव में घर घर घुमाया गया।
रैली समाप्ति के बाद विद्यालय पर दिव्यांग बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया। इसके बाद वार्षिक परीक्षाफल का वितरण भी बच्चों के बीच किया गया। साथ ही नवप्रवेशी बच्चों का तिलक, कुमकुम लगाकर स्वागत भी किया गया। सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र/छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गए। इस दौरान दिव्यांगता की स्पेशल एजुकेटर सिद्धांती मिश्रा, सरोज सिंह, संगीता सिंह, पूनम त्रिपाठी सहित सभी शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
(आगरा): बाह क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक नए शैक्षणिक युग की शुरुआत हुई है।
गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉक्टर जयंत
Leave a Comment: