महमूदाबाद, सीतापुर। दिनांक 1 अप्रैल 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरा कला में प्रधानाध्यापक श्री


महमूदाबाद, सीतापुर।
दिनांक 1 अप्रैल 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरा कला में प्रधानाध्यापक श्री बलराम जी के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक भावपूर्ण एवं गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल पोखरा कला के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने अपने प्रिय प्रधानाध्यापक को नम आंखों से विदा किया।

इस अवसर पर शिक्षक दिनेश कुमार वर्मा, खालिद खान, अंशुल, अफरोज आलम, प्रियंका वर्मा, लक्ष्मी रानी, विवेक जी, विकास जी, शैलेंद्र जी, गीतेश जी एवं राजेश वर्मा सहित अनेक शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने अपने संबोधन में बलराम सर के कार्यकाल को याद करते हुए उनके अनुकरणीय व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की।

कार्यक्रम की सधी हुई एवं प्रभावशाली मेजबानी विद्यालय की अध्यापिका बहन गार्गी अवस्थी जी द्वारा की गई, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि बलराम सर का व्यक्तित्व अत्यंत शांत, सरल और प्रेरणादायी रहा है। उनका विनम्र स्वभाव और सभी के प्रति सम्मानजनक व्यवहार उन्हें पूरे ब्लॉक में एक विशिष्ट पहचान दिलाता है। उन्होंने अपने सेवा काल में न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया, बल्कि अपने आचरण और व्यवहार से भी सभी को प्रभावित किया।

समारोह के दौरान शिक्षकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि बलराम सर अपने जीवन के अगले पड़ाव को भी इसी तरह हंसते और मुस्कुराते हुए पूर्ण करें।

कार्यक्रम का समापन भावुक वातावरण में हुआ, जहां एक ओर सेवानिवृत्ति की खुशी थी, वहीं दूसरी ओर एक आदर्श शिक्षक से बिछड़ने का दुःख भी स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।