मोदनवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ
श्री कान्य कुब्ज हलवाई मोदनवाल सेवा समिति जिला गोरखपुर के तत्वाधान में भव्य होली मिलन कार्यक्रम प्राचीन उदासीन हलुवा बाबा मंदिर घासी कटरा से संपन्न हुआ ।
किसानो, नवजवानों को अभियान चलाकर पार्टी से जोड़ेगी सकिपा.... मुन्ना लाल तिवारी
कौशांबी।समर्थ किसान पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक एक अप्रैल बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने की। बैठक में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती को लेकर परिचर्चा की। इस अवसर पर पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने को लेकर आगे की रणनीति बनाई गई। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी लोगों ने सुझाव दिया। इस अवसर पर समर्थ किसान पार्टी में तमाम लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। साथ ही समर्थ किसान पार्टी की विधारधारा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि समर्थ किसान पार्टी में बहुतायत मात्रा में किसानो और नौजवानो को जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए अलग से रूपरेखा तैयार की जायेगी और ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने का भी लगातार कार्यक्रम चल रहा है। पूरे जिले भर में सेक्टर स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय और सदस्यता अभियान साथ साथ चलेगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र केसरवानी, अजय केसरवानी, राजेश यादव, भगवती तिवारी, नथन पाल, वीरेंद्र सरोज, वेद यादव, जय प्रकाश पांडेय, राजवंत सिंह, डॉ मनोज लोधी आदि मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्री कान्य कुब्ज हलवाई मोदनवाल सेवा समिति जिला गोरखपुर के तत्वाधान में भव्य होली मिलन कार्यक्रम प्राचीन उदासीन हलुवा बाबा मंदिर घासी कटरा से संपन्न हुआ ।
कौशांबी।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
सहजनवा गोरखपुर * सहजनवा तहसील क्षेत्र के मौजा नरकटहा, चकभोप में औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कई किसानों की भूमि रजिस्ट्री कराया है। शेष किसानों की भूमि
Leave a Comment: