भूमि रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सहजनवा गोरखपुर * सहजनवा तहसील क्षेत्र के मौजा नरकटहा, चकभोप में औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कई किसानों की भूमि रजिस्ट्री कराया है। शेष किसानों की भूमि
कौशांबी।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर जिला कार्यालय एवं मण्डल के कार्यालयों पर पार्टी ध्वज फहराना है एवं मिष्ठान वितरण कर पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन करना है। यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 06 अप्रैल को है देश के कोने कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा सेवा भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है हमारा समर्पण है मां भारती को,हमारा समर्पण है देश को कोटि- कोटि जनों को,हमारा समर्पण है देश के संविधान को आज भाजपा विकास का पर्याय है,विश्वास का पर्याय है,नए विचार का पर्याय है और देश के विजय का पर्याय है भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है सर्वस्पर्शी है,सर्वजन का हित करने वाली है भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण है।भाजपा मतलब मिशन,भाजपा मतलब समाज सेवा,भाजपा मतलब समाज का सशक्तिकरण,भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण भाजपा की राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है। इसके लिए संगत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है,जो संगत विचारधारा से प्राप्त होता है। आज भारत के सभी राजनैतिक दल विचारधारा शून्यता के शिकार हैं। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताते हुए 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस पर संबंधित बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर जिला प्रवासी प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद,भास्कर सिंह,कॉपरेटिव अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल सहित सम्मानित जिला पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारीगण,मोर्चा जिलाध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सहजनवा गोरखपुर * सहजनवा तहसील क्षेत्र के मौजा नरकटहा, चकभोप में औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कई किसानों की भूमि रजिस्ट्री कराया है। शेष किसानों की भूमि
कोटही माता मंदीर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदीर खजनी मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मे अनेक भैया बहनों ने कक्षा मे प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनको
महिला थाना पुलिस टीम द्वारा 03 परिवारों के बीच चल रहे मतभेद को आपसी समझाइश एवं काउंसलिंग के माध्यम से सुलझा गया।*
Leave a Comment: