सहजनवा गोरखपुर * सहजनवा तहसील क्षेत्र के मौजा नरकटहा, चकभोप में औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कई किसानों की भूमि रजिस्ट्री कराया है। शेष किसानों की भूमि


सहजनवा गोरखपुर * सहजनवा तहसील क्षेत्र के मौजा नरकटहा, चकभोप में औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कई किसानों की भूमि रजिस्ट्री कराया है। शेष किसानों की भूमि बची है। जिनका अभी तक औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराया गया है। जिसको लेकर डेढ़ दर्जन किसानों ने बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि अधिकतर किसानों की भूमि रजिस्ट्री हो चुकी है।शेष भूमि का अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराया गया है। इस संबंध में किसानों ने दो बार शिकायत किया था। जिसमें गीडा कार्यालय में तैनात कर्मचारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। जोत आकार चकबंदी 41 और 45 की मांग किया गया। जिसको किसानों ने जमा भी कर दिया था।लेकिन अभी तक भूमि की रजिस्ट्री औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा नहीं कराया गया है। रजिस्ट्री न होने से किसानों का कार्य बाधित है।
ज्ञापन सौंपने वालो में रामरेखा इंद्रमल सुरेशमेश यादव इंद्रदेव,धर्मपाल लालती,धर्मेंद्र सर्वदेव शिवशंकर वासुदेव कल्पनाथ,मंजू देवी मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।