पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रबंध समिति की बैठक अमिय रमण की अध्यक्षता में केन्द्रीय कार्यालय (जेल रोड) में आयोजित की गई। अध्यक्ष महोदय द्वारा नव निर्वाचित


पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रबंध समिति की बैठक  अमिय रमण की अध्यक्षता में केन्द्रीय कार्यालय (जेल रोड) में आयोजित की गई। अध्यक्ष महोदय द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया।बैठक में उपस्थित सलाहकार  दिनेश सरन, कार्यकारी अध्यक्ष  डी.एम.त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  ए.के.कोहली, महामंत्री  मुन्नी लाल गुप्ता, महामंत्री (संगठन)  भानु प्रकाश नारायण, महामंत्री (हित)  पुरुषोत्तम सिंह, वरिष्ठ संगठन मंत्री  अशोक कुमार सिंह, सांस्कृतिक मंत्री  तपन विकास मुखर्जी, स्वास्थ्य मंत्री  दयाशंकर, सूचना मंत्री  सत्य प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष  उमेश चंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए।अध्यक्ष  रमण ने सभी पदाधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट रहने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक लोगों को फेसबुक से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। महामंत्री 
नारायण ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के फेसबुक को शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग हमारी गतिविधियों से अवगत हो सकें। प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 अप्रैल को सायं 4 बजे से रेल विहार फेज 3 कालोनी के ग्राउंड में अंतर शाखा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रारंभ किया जाय। उद्घाटन मैच रेल विहार फेज 3 शाखा एवं  जाफरा बाजार शाखा के मध्य होगा। विजेता टीम के साथ दिनांक 19 अप्रैल रविवार को प्रातः 08 बजे से केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम के साथ फाइनल मैच आयोजित होगा।  मार्च में आयोजित एक दिन अपने नाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए सांस्कृतिक मंत्री तपन विकास मुखर्जी , महामंत्री  मुन्नी लाल गुप्ता के साथ सभी कलाकारों को बधाई दी गई। कार्यकारी अध्यक्ष  डी.एम.त्रिपाठी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।