हाथियों के दौड़ाने पर बाइक पटक कर जंगल में भागा बाइक सवार
हाथियों के दौड़ाने पर बाइक पटक कर जंगल में भागा बाइकसवार, ग्रामीणों व वन विभाग की टीम के सर्च ऑपरेशन के बाद आधे घण्टे बाद जंगल से सुरक्षित लौटा बालक चालक
जौनपुर मड़ियाहूं नगर के आरोग्यं हॉस्पिटल में बुधवार को आयोजित गीता पाठ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी। कार्यक्रम में स्वामी अड़गड़ानंद
*भगवान को धन दौलत से नहीं प्रेम और भक्ति से पाया जा सकता है नारद महाराज*
---------------------------------------
जौनपुर/मड़ियाहूं
मड़ियाहूं नगर के आरोग्यं हॉस्पिटल में बुधवार को आयोजित गीता पाठ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी। कार्यक्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य नारद महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि भजन की शुरुआत गृहस्थ आश्रम से ही होती है। उन्होंने कहा कि एक परमात्मा की शरण में रहने वाली आत्मा ही सत्य और सनातन है। मनुष्य यदि सच्चे मन से ईश्वर का स्मरण और भजन करता है तो वह निश्चित रूप से परमात्मा को प्राप्त कर सकता है।
नारद महाराज ने कहा कि ईश्वर को पाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम भजन है। भगवान को धन दौलत से नहीं बल्कि प्रेम और भक्ति से पाया जा सकता है गृहस्थ जीवन को त्यागने की नहीं, बल्कि उसे साधना का आधार बनाने की आवश्यकता है। परिवार और समाज के बीच रहते हुए भी व्यक्ति भक्ति के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों में ‘यथार्थ गीता’ का नियमित पाठ करने और उसके संदेशों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. ए.के. यादव ने सभी संतों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आर.डी. यादव, आचार्य विनय कुमार दुबे, राधा कृष्ण शर्मा ,रविंद्र कुमार यादव, प्यारेलाल शर्मा, बैजनाथ प्रजापति, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का भाव व्याप्त रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
हाथियों के दौड़ाने पर बाइक पटक कर जंगल में भागा बाइकसवार, ग्रामीणों व वन विभाग की टीम के सर्च ऑपरेशन के बाद आधे घण्टे बाद जंगल से सुरक्षित लौटा बालक चालक
शिव रूपी पुरुष एवं प्रकृति रूप में पार्वती (शक्ति) का मिलन ही, शिव पार्वती विवाह है।
जनपद चित्रकूट उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में सम्पूर्ण उ0प्र0
Leave a Comment: