मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा
जनपद चित्रकूट उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में सम्पूर्ण उ0प्र0
के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के अनुक्रम में शेषमणि शुक्ला माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर, चित्रकूट में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कैम्प का आयोजन दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ करते हुये किया गया।
शुभारम्भ के समय शेषमणि शुक्ला, जनपद न्यायाधीश, चित्रकूट, राकेश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, डी.पी. पाल प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, अरूण कुमार अपरजिलाधिकारी न्यायिक/नोडल अधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी नगर/नोडल अधिकारी, डा0 भूपेश द्विवेदी मुख्य चिकित्साधिकारी/ नोडल अधिकारी तथा राममणि पाठक, विशेष न्यायाधीश, एस.सी.एस.टी. एक्ट, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0, चित्रकूट, राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सी0डि0), इला चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट, वर्णिका शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी, सैफाली यादव, सिविल जज (जू०डि०), सृष्टि शुक्ला सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी., सुश्री विदिशाभूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एव अन्य शासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित रहे।, जिनके द्वारा स्टाल लगाकर अपने - अपने विभाग से सम्बन्धित जनहित सरकारी योजनाओं के बारे में आमजनता को जानकारी देते हुये जागरूकत किया गया साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा नुक्कड नाटक के कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसके माध्यम से समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों से जागरूक रहने के बारे में जानकारी दी गयी।
मेगा कैम्प के दौरान लगभग 5000 की संख्या में जनसामान्य एकत्रित था जिनको विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण – पत्र वितरित करते हुये लाभान्वित किया गया। पूरे मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान प्रारम्भ से अन्त तक कुल 207 प्री - कैम्प आयोजित किये गये। जिसमें कुल 26651 लाभार्थियों को प्री-कैम्प में चिन्हित एवं पंजीकृत किये गये। मेगा कैम्प के दौरान कुल 20602 लाभार्थियों को चिन्हित व पंजीकृत किया गया। इनमें से मेगा कैम्प के दिन कुल 44841 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया तथा 2412 लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु सन्दर्भित किया गया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा
प्रेम सौहार्द के पूर्वक मनाए आगामी होने वाले त्यौहार- प्रकाश चंद्र शर्मा थानाध्यक्ष सुजौली!
जनपद सीतापुर के विकास खण्ड कसमण्डा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवादा की रहने वाली मुस्कान सिंह ने लखनऊ मे खेल जगत में अपनी जीत का डंका बजाया है।
Leave a Comment: