कुर्क जमीन पर गन्ना कटान का प्रयास, कोर्ट आदेश की खुलेआम अवहेलना
न्यूरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचा दल, वीडियो में कैद हुई पूरी घटना
जनपद सीतापुर के विकास खण्ड कसमण्डा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवादा की रहने वाली मुस्कान सिंह ने लखनऊ मे खेल जगत में अपनी जीत का डंका बजाया है।
एस आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी परिसर में चल रही दो दिवसीय शौर्य प्रतियोगिता 2026 के अंतिम दिन शनिवार को बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान सिंह ने 3 मीटर की लांग जंप में गोल्ड मेडल,चार सौ मीटर रिले रेस में मुस्कान सिंह,अंजली,सौम्या शुक्ला,अर्पिता श्रीवास्तव ने गोल्ड मेडल,बास्केट बाल में गोल्ड मेडल,रस्सा खींच में गोल्ड मेडल तथा चार सौ मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपना परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में मुस्कान सिंह ने 4 गोल्ड व एक ब्रॉन्ज मेडल जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।मुस्कान को कालेज के चेयरमैन व विधान परिषद सदस्य सीतापुर पवन सिंह चौहान ने मेडल ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया।मुस्कान सिंह की माता कल्पना सिंह ग्रहणी व पिता सत्यप्रकाश सिंह पत्रकारिता क्षेत्र में रुचि रखते है,मुस्कान सिंह को खेल का कोई अच्छा प्लेट फार्म न मिलने के बावजूद भी मुस्कान सिंह ने अपनी प्रतिभा के बल पर अभी तक करीब दो दर्जन से अधिक मैडल जीत चुकी है।
इस जीत पर कॉलेज के कोच संजय यादव,कसमण्डा स्टेट के कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,मंगल प्रताप सिंह,धर्मेंद्र सिंह,आदेश तिवारी,उदय प्रकाश सिंह चौहान,अनुराग जयसवाल,अनुज बाजपेई,अभिषेक ठाकुर,बीरबहादुर सिंह,अनिकेत सिंह,विनय सिंह,अमर शर्मा,सोनू तिवारी,विद्याधर पाण्डेय, छोटू सिह, नीरज रस्तोगी,रमेश कुमार गुप्ता,सहित बड़ी सख्या मे लोगों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
न्यूरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचा दल, वीडियो में कैद हुई पूरी घटना
प्रेम सौहार्द के पूर्वक मनाए आगामी होने वाले त्यौहार- प्रकाश चंद्र शर्मा थानाध्यक्ष सुजौली!
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम
Leave a Comment: