बड़वा को हराकर लोधौरा सेमीफाइनल में पहुंची
थरियांव/फतेहपुर । हसवा विकासखंड के सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में रविवार को लोधौरा और बड़वा टीम के बीच
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए कई जनपदों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार मोहनपुर शाह, फतेहपुर निवासी आशीष सिंह को किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जारी पत्र में कहा गया है कि आशीष सिंह अपनी राजनीतिक एवं सांगठनिक क्षमता के बल पर पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा समाज के वंचित, किसान और श्रमिक वर्ग को संगठन से जोड़ेंगे। उनसे अपेक्षा जताई गई है कि वे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर और समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पार्टी द्वारा उनके कार्यों की 90 दिनों बाद समीक्षा भी की जाएगी।इस दौरान पार्टी ने अन्य जिलों में भी संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। खागा निवासी देवेंद्र शिवहरे को कौशांबी जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया गया, जबकि जनपद बांदा निवासी छोटकू यादव को बांदा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मनोनयन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश सचिव अनीत कुमार अग्रहरि एवं विवेक अग्रहरि सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे और नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।मनोनयन की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले सहित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित की गई है।पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय होगा तथा किसान, मजदूर और वंचित समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
थरियांव/फतेहपुर । हसवा विकासखंड के सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में रविवार को लोधौरा और बड़वा टीम के बीच
बांदा। खाटूश्यामजी मंडल परिवार की ओर से मां पीतांबरा माई जी की तीसरी वर्षगांठ पर
आयोजित होगा राजस्थान युवा संघ, सूरत (गुजराती मारवाड़ी समाज) का सांस्कृतिक महासंगम
Leave a Comment: