शिव रूपी पुरुष एवं प्रकृति का मिलन ही शिव- पार्वती विवाह है- शास्त्री जी
शिव रूपी पुरुष एवं प्रकृति रूप में पार्वती (शक्ति) का मिलन ही, शिव पार्वती विवाह है।
हाथियों के दौड़ाने पर बाइक पटक कर जंगल में भागा बाइकसवार, ग्रामीणों व वन विभाग की टीम के सर्च ऑपरेशन के बाद आधे घण्टे बाद जंगल से सुरक्षित लौटा बालक चालक
निशानगाड़ा रेंज में हाथियों के झुंड ने रोका राहगीरों का रास्ता, आवागमन बाधित
व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अब तक न्याय बहराइच
जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में रिहायशी इलाके में जंगली हाथियों की आमद काफी बढ़ चुकी है। बुधवार को सुबह एक बाइकसवार के सामने अचानक हाथी निकल पड़े हाथी हमला करने दौड़े वैसे बाइकसवार दोनों व्यक्ति जंगल में भाग गए। हालांकि घटना में दोनो बाइकसवार सुरक्षित हैं।
बाइकसवार चुनक्का 45 पुत्र आशिक़ अली निवासी सुजौली व अब्दुल हलीम खान 65 निवासी बुद्धू पुरवा मिहीपुरवा बुधवार की सुबह 9 बजे आम्बा गांव जा रहे थे तभी बिछिया-सुजौली मार्ग पर गिरिजापुरी पैट्रोलपम्प के समीप उनकी बाइक के सामने अचानक एक हथिनी बच्चे के साथ निकल पड़ी जैसे ही व्यक्ति ने बाइक रोकी तभी हाथी उनकी ओर दौड़ पड़े इस बीच दोनों बाइकसवार बाइक पटक कर जान बचाने के लिए अलग-अलग दिशा में भाग लिए। बाइकसवार अब्दुल हलीम खान सड़क पर ही पेट्रोलपंप की ओर भाग गया जबकि बाइक चालक चुनक्का जंगल में भाग गया। बाइक चालक के लापता होने की खबर से राहगीरों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया लोगों ने सूचना वन विभाग को दिया। मौके पर रेंजर आषीष गौंड व वन दरोगा राधेश्याम टीम के मौके पर पहुचे इस दौरान व्यक्ति का समान जंगल में बरामद हुआ। लोगों के ढूंढने के दौरान व्यक्ति करीब आधे घंटे बाद परेशान हाल में मौके पर पहुचा जिसने बताया कि हाथी उसे जंगल में काफी दूर तक दौड़ाते रहे जिससे टेढ़ा मेढ़ा भागकर उसने हाथियों को चखमा देकर किसी तरह जान बचाई है। रेंजर ने बताया कि घटना में दोनों बाइकसवार सुरक्षित हैं। वन विभाग की टीम को वन दरोगा राधेश्याम व वन रक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में तैनात कर आसपास के गांव वासियों व राहगीरों को सतर्क किया जा रहा है। मौके पर एसआई अक्षयलाल, हीरालाल यादव, संजय गौड आदि मौजूद रहे।
निशानगाड़ा-नाबतोड़ कच्चे मार्ग पर दो दर्जन हाथियों का जमावड़ा, आवागमन बाधित
बुधवार को सुबह निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत नावतोड़ मटेही- निशानगाड़ा कच्चे मार्ग दो दर्जन की संख्या में जंगली हाथियों झुंड कई घण्टे तक सड़क पर ही डटा रहा जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। राहगीरों को रास्ता बदल कर सफर करना पड़ा। रेंजर निशानगाड़ा सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वन दरोगा इशरार अहमद के नेतृत्व गजमित्र व वन कर्मियों की टीम को तैनात कर मेगाफोन के जरिए लोगों जागरूक व सतर्क किया जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शिव रूपी पुरुष एवं प्रकृति रूप में पार्वती (शक्ति) का मिलन ही, शिव पार्वती विवाह है।
जनपद चित्रकूट उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में सम्पूर्ण उ0प्र0
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा
Leave a Comment: