------------------------------------------------------------------------
आज दिनांक 21.02.2026 को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा तहसील पूरनपुर, पीलीभीत पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। महोदय द्वारा शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। भूमि-विवाद संबंधी प्राप्त शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांचोपरान्त शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, उपजिलाधिकारी पूरनपुर व मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: