भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत आज जनपद के


भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी (SPEL) श्री गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनपदीय नोडल अधिकारी (NSS) डॉ. सोमारु राम प्रजापति द्वारा नामित पाँच प्रमुख महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
भ्रमण की मुख्य झलकियाँ:
​प्रतिभागी संस्थान: समरजीत पी.जी. कालेज, धर्मा देवी पी.जी. कालेज, माँ गुजराती पी.जी. कालेज, विद्याधर तिवारी पी.जी. कालेज एवं सल्तनत बहादुर पी.जी. कालेज।
​पुलिस-पब्लिक संवाद:
थानाध्यक्ष बक्शा श्री विक्रम लक्ष्मण सिंह एवं उ.नि. परमानन्द त्रिपाठी ने छात्रों को कानून, सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और शिकायत पंजीकरण (FIR) की विस्तृत जानकारी दी।
​सामाजिक सरोकार:
विद्यार्थियों को वृद्धाश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह और नशा उन्मूलन केंद्रों की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया गया।
​मिशन शक्ति:
छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
​इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता, नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है, जिससे समाज और पुलिस के बीच समन्वय मजबूत हो सके।
इस अवसर पर डॉ. प्रतीक रघुवंशी, श्री मनोज कुमार यादव, श्री अभिषेक कुमार कौशिक, हे.का. सत्यपाल, का. राजन कुमार एवं का. मंजय सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।