जौनपुर: रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आशापुर में एक खेत से


जौनपुर:  रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आशापुर में एक खेत से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम की जांच में पता चला कि ईंट से सिर पर वार कर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान बृजेश यादव निवासी ग्राम मेहदी, थाना सिकरारा के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि पैसों के विवाद में उसके मामा के लड़के रोहित यादव ने आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।