गोरखपुर विकासखंड पिपरौली आउट आफ स्कूल बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने एवं


गोरखपुर विकासखंड पिपरौली आउट आफ स्कूल बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने एवं उन्हें मुख्य धारा में शामिल करने के लिए सोमवार को बीआरसी पिपरौली के सभागार में शारदा प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बीईओ देवी प्रसाद दूबे द्वारा किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी बच्चों को पढ़ने का मौलिक अधिकार है और किसी भी बच्चे को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। प्रशिक्षणदाता राजेश कुमार यादव, हरी प्रसाद शर्मा, रविजेकर सेती एवं अमित कुमार ने बताया कि कैसे इन बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उनके आयु संगत कक्षाओं की गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत एवं पर्यावरणीय अध्ययन व विज्ञान की विशेष कक्षायें संचालित करके उन्हें शेष बच्चों के अधिगम स्तर पर पहुँचाया जायेगा। पोर्टल पर आनलाइन सकी उपस्थिति एवं टेस्ट के बारे में भी चर्चा की गयी। सरकार का भी प्रयास है कि 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराया जाए।इस प्रशिक्षण में सभी विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया गया। इस दौरान मंजूषा सिंह, गणेश कुमार पांडेय ऊर्फ मंगलम बाबा, दुर्गेश कुमार सिंह, राजेश नायक, सोनू, कंचन जायसवाल सहित सभी प्रधानाध्यापक और बीआरसी कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।