लखनऊ। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद एवं निर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए राहत वितरण कार्यक्रम का



लखनऊ। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद एवं निर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशुल्क कंबल, तारपोलिन और किचन सेट वितरित किए गए।यह वितरण कार्यक्रम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा  राजनवाब अली रोड द्वारा आयोजित किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों को राहत सामग्री प्रदान की गई, जिससे जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिली।कार्यक्रम में रेडक्रॉस के सचिव रामानंद कटियार, रजनीश दोबियाल और डॉ. दिनेश चंद्र गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी, नगर महामंत्री अर्चना साहू एवं पश्चिम मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं।आयोजकों ने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।