श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष समस्या रखी की वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट के कोच नहीं है। जिससे प्रतिभाओं को निखारने में दिक्कत हो रही है। जिलाधिकारी ने जिला खेल अधिकारी को कोच की नियुक्ति के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दे दिए है। बैडमिंटन हॉल में गंदगी न रहे, इसलिए एक सफाई कर्मी की नियुक्ति अलग से की जाएगी। बैडमिंटन के  शौकिया खिलाड़ियों के लिए अब पांच सौ प्रति माह फीस की जगह आठ सौ रुपए प्रति महीने जिला खेल कार्यालय में जमा करने होंगे। बैठक में बैडमिंटन हॉल में क्लीनिंग मशीन भी लगाए जाने की सहमति बन गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए जिम को और बेहतर बनाया जाए। जिम में ए सी, एल ई डी जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधा दी जाएगी। ग्रामीण अंचलों में खेल की सुविधाएं बेहतर हो इसको लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण अंचलों में खेल स्टेडियम की जगह तलाशी जाए और वहां पर खेल गतिविधियां कराई जाए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर एक स्टेडियम बनाए जाने की शासन की मंशा है, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि युवक मंगल दल के सहयोग से भूमि चिन्हित की जाए। उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि तहसील सदर के नावकुंड गांव में खेल की जगह पर विचार किया जा सकता है इसको लेकर नाप जोख कराई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि जिम में महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे महिलाएं भी जिम में आ सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि स्टेडियम के अंदर 50 मीटर की सड़क स्वीकृत की जा चुकी है शीघ्र नगर पालिका निर्माण शुरू कराएगी। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, सीएमओ डॉ आलोक कुमार ,जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ,उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुरेश कुमार यादव, एलएच शुगर फैक्ट्री के जीएम एच,आर आशीष गुप्ता, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ,हॉकी संघ के जयप्रकाश, क्रिकेट संघ के जगदीश सक्सेना, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल सिंह,रवि शर्मा,रतनदीप सिंह, स्वतंत्र देवल,राजेश शुक्ला, राजीव कुमार, हरपाल यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।