श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि *जिलाधिकारी पीलीभीत एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा ड्रमण्ड इण्टर कॉलेज


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
*जिलाधिकारी पीलीभीत एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा ड्रमण्ड इण्टर कॉलेज पीलीभीत में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा ड्रमण्ड इण्टर कॉलेज पीलीभीत में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न होने पर नागरिकों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, अफवाहों से बचाव, आपसी समन्वय, प्राथमिक उपचार तथा राहत-बचाव से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा आमजन को बताया गया कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में संयम बनाए रखना, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना, अफवाहों पर ध्यान न देना तथा अनावश्यक घबराहट से बचना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही यह भी अपील की गई कि नागरिक प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।