प्रयागराज: बसंत पंचमी के पर्व पर, 23 जनवरी 2026 को प्रयागराज संगम तट पर स्नान एवं दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की सुविधा,


प्रयागराज: बसंत पंचमी के पर्व पर, 23 जनवरी 2026 को प्रयागराज संगम तट पर स्नान एवं दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु जिला अपराध निरोधक समिति (डीसीपीसी) के सदस्य एवं पदाधिकारी प्रातःकाल से ही अनुशासन एवं सेवा-भावना के साथ ड्यूटी करते हुए नजर आए। इस व्यापक सेवा कार्य का नेतृत्व चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन आर. एस. वर्मा (पूर्व आईएएस, सचिव उत्तर प्रदेश सरकार) एवं सचिव संतोष कुमार के कुशल निर्देशन में किया गया। समिति के स्वयंसेवकों ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात शांति, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सहयोग में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। प्रयागराज से लगभग 70 किलोमीटर दूर तहसील कोराव (खीरी), मेजा एवं मांडा क्षेत्र से प्रभारी नरेंद्र देव मिश्र एवं डॉ. सुभाष चंद्र जायसवाल अपनी अधीनस्थ टीमों के साथ एक दिन पूर्व ही शिविर में रुककर प्रातःकाल संगम क्षेत्र में सेवा कार्य में जुटे रहे। हंडिया तहसील से राम सजीवन, ऋषि राज, महेंद्र कुमार, अजय कुमार बिंद, झूंसी एवं फूलपुर से डॉ. राकेश कुमार एवं हेमलता ने भी अपनी टीमों सहित श्रद्धालुओं को सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में जीटी जवाहर, हर्षवर्धन चौराहा, एमजी मार्ग सहित प्रमुख मार्गों एवं मुख्य एंट्री पॉइंट्स पर कुलदीप धार, विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, मनीष विश्वकर्मा, अखिलेश चंद जैन, राजेश निषाद, सी. ओझा, विनोद सोनकर, राकेश निषाद, हर्ष गुप्ता, मनोज सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक तैनात रहे और जनमानस के आवागमन को सुगम बनाया। नैनी-अरेल क्षेत्र के समस्त घाटों पर रामबाबू सिंह, शिवकुमार, अखिलेश सिंह, राज, सुधीर प्रजापति, विक्रम पासवान अपनी अधीनस्थ टीमों के साथ श्रद्धालुओं को सहयोग करते हुए प्रशासन का प्रभावी सहयोग करते नजर आए। वहीं नगर क्षेत्र में शोएब आलम, कयामुद्दीन, अर्जुन सिंह, आर. ए. फारुकी, शकील अहमद खान, निसार अहमद, वकार अहमद,इंजीनियर रमाकांत गुप्ता, जीशान एवं नौनिहाल द्वारा गेट नंबर 1 से 5 तक श्रद्धालुओं एवं यात्रियों का मार्गदर्शन किया गया। सेवा में लगे स्वयंसेवकों हेतु जलपान एवं भोजन व्यवस्था का सफल संचालन अजीत कुमार सिन्हा, सतीश चंद्र मिश्रा, संजय उपाध्याय, शिवकुमार शुक्ला, संदीप सोनी, राकेश शर्मा, कमला देवी, अभिषेक वर्मा, सरवन कुमार गौड़, सुधा गौड़, नगीना वर्मा, फोटो देवी, सीमा देवी, प्रिंस एवं ऋषिकेश मौर्य द्वारा किया गया। भंडारे में विशेष सहयोग अजीत कुमार सिन्हा, सिद्धार्थ शर्मा, अंकित सिंह, राकेश निषाद एवं प्रिंस ऋषिकेश का रहा। पूर्व की भांति इस अवसर पर भी डॉ. संतोष कुमार यादव एवं डॉ. दीपा यादव द्वारा शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। मेडिकल कैंप में जर्मन रेमेडीज के स्वामी अनिल कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
स्वयंसेवकों के अनुकरणीय सेवा कार्य को देखकर जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज पांडे, (आईपीएस) एवं सहायक पुलिस अधिकारी माघ मेला विजय आनंद द्वारा परेड क्षेत्र में पहुँचकर जगदीश काली रमन के माध्यम से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया। उक्त अधिकारियों ने स्वयंसेवकों के साथ खड़े होकर जनमानस को मार्गदर्शन भी दिया और सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इसी क्रम में आपदा प्रकोष्ठ प्रभारी मेजर सुनील कुमार चौधरी समिति के जत्थेदार, युवा स्वयंसेवकों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की सुरक्षा एवं सहयोग हेतु पूरे समय तत्पर एवं सक्रिय रहे। जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा किया गया यह सेवा कार्य सामाजिक समर्पण, अनुशासन एवं प्रशासनिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
भूपेंद्र कुमार ब्यूरो प्रयागराज अब तक न्याय

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।