(आगरा) बरहन क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरहन में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है।


(आगरा) बरहन क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरहन में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एक महिला मरीज द्वारा डॉक्टरों की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल मामले में एक महिला का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में महिला बरहन CHC पर तैनात महिला डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगा रही है। वायरल ऑडियो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज और प्रसव के नाम पर मरीजों से अवैध रूप से पैसों की मांग की जाती है।पैसे की उगाही और भ्रष्टाचार के आरोप सूत्रों के हवाले से खबर है कि बरहन CHC पर तैनात महिला डॉक्टर मरीजों से सुविधा शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूलती हैं। गरीब ग्रामीण जो सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, उन्हें डॉक्टरों की कथित उगाही का शिकार होना पड़ रहा है।और समय पर नहीं मिलते डॉक्टर, मरीज बेहाल भ्रष्टाचार के साथ-साथ अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपलब्धता भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि:ड्यूटी के समय पर अक्सर डॉक्टर अस्पताल से नदारद रहते हैं।दूर-दराज से आए मरीज डॉक्टरों का इंतजार करने को मजबूर होते हैं।समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहन का यह पूरा मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, वायरल ऑडियो की जांच कराने और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।