चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है इसमें एक आरोपी विद्यालय का पूर्व चालक बताया जा रहा है।
इलाके के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा सुबह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। आरोप है कि अर्थलपुर के निकट एक वैन से उतरे चार लोगों ने छात्रा को रोककर तमंचे के बल पर वैन में बिठा लिया। इसके बाद पीड़िता से बदमाशों ने वैन में छेड़छाड़ की। वैन जब पड़रखा पुल पर पहुंची तो ग्रामीणों को देखकर छात्रा चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने वैन रुकवाई। इस बीच चारों आरोपी वैन छोड़कर भाग गए।ग्रामीणों ने मुर्गिनपुरवा निवासी अरमान व हरिकिशुनपुर निवासी बंटी की पहचान की। वहीं, दो युवकों की पहचान नहीं हो पाई
सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि अपहरण व छेड़छाड़ की जानकारी मिली है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इलाके में नहीं दिख रहा एंटी रोमियो का असर
पुलिस विभाग लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाने का दावा कर रहा है। इसके बावजूद ऐसी घटना विभाग को आइना दिखाने का काम कर रही है। सरेराह किसी छात्रा का अपहरण होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य अभिभावकों में डर व दहशत का माहौल व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मनबढ़ों के हौसले बुलंद करने का काम कर रही हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: