भूरी सिंह आगरा। रिवाज संस्था द्वारा 18 जनवरी को मुंबई के बगीची विष्णु लक्ष्मी मंदिर में भजन संध्या, हनुमान चालीसा एवं भंडारे का आयोजन किया गया।


इसमें दिव्यांग महेश शर्मा की मंडली द्वारा श्याम भजन गाकर प्रभु को रिझाया गया, तो वहीं भक्तों ने भी झूमकर अपनी हाजिरी लगाई।

रिवाज संस्था का यह उद्देश्य रहता है कि कोई भी दिव्यांग यदि अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहता है चाहे वह क्षेत्र गायन, नृत्य, चित्रकारी अदाकारी अथवा अन्य किसी का भी हो रिवाज संस्था उसको प्रोत्साहित करने के लिए तैयार रहती है।

उक्त भजन संध्या में लगभग 200 लोगों ने भजन का आनंद लेने के बाद प्रसाद का भी आनंद लिया।
कार्यक्रम में नीना सिंह, रिचा गर्ग, सौम्या बंसल, उपासना शिवहरे, पूजा अग्रवाल, विशाल रायजादा, वसंत कुमार, मनीष चौधरी, अनुज, नमिता सिंह, किरण सिंह, सोनिया, सारिका, दीप्ति गर्ग, सोनू गर्ग, यशकांत संगम, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भंडारे की व्यवस्था दीपक शर्मा व यशकांत संगम ने संभाली।
मधु सक्सेना ने कार्यक्रम में आए सभी संस्था के सदस्य व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।