सनातन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना बनाई गईं तथा सामाजिक समरसता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।


पौराणिक शिवालय बाग शिव मंदिर परिसर में आयोजित सामाजिक सद्भाव चौपाल में उपस्थित सनातन धर्मी ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने कहा कि , सनातन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। सनातन धर्मी लोगों ने पूरे विश्व को मानवता व सद्भाव का प्रभावी संदेश दिया है कालांतर में अज्ञानतावश ऊंचनीच , छुआछूत जैसी कुरीतियां समाज में व्याप्त हो गई हैं जिन्हें दूर करने के लिए हम सब को मिलकर प्रभावी प्रयास करना चाहिए।

मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में गायत्री परिवार , बाबा जयगुरुदेव परिवार , आर्य समाज व अन्य समाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयास से सनातन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

संघ विचारक अशोक कुमार ने बताया कि , सनातन समाज में व्याप्त कुरीतियों व अशिक्षा को दूर करने के लिए सामाजिक जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है साथ ही चिन्हित स्थानों पर निर्धन व अशक्त परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का भी प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन रूल ऑफ लॉ सोसायटी तहसील संयोजक ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी केशव पाण्डेय ने किया।

आयोजित चौपाल की अध्यक्षता महंत शिवालय बाग वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने किया।

आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से समाजसेवी सौरभ वर्मा , समाजसेवी जसवंत मिश्रा एडवोकेट , पर्यावरण विद गणेश सिंह एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर क्षेत्रीय निर्धन व अशक्त लोगों को कंबल व ऊनी वस्त्र का वितरण भी किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।