भूरी सिंह आगरा। जनपद आगरा में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भक्ति जामिंग क्रू द्वारा एक


विशेष भजन जामिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के भक्ति संगीत प्रेमियों ने एक साथ मिलकर भजन, कीर्तन और संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया।
तो वहीं अगले पुराने बॉलीवुड के गीतों से गायकारों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर फूलों की होली का भी भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम जुबाज कैफे, फतेहाबाद रोड़, आगरा में आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और परिवारों को भक्ति संगीत से जोड़ना तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। 
इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ भक्ति संगीत प्रेमियों ने भी जामिंग सेशन में भाग लिया।
भक्ति जामिंग क्रू के आयोजक दैविक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह नि:शुल्क है और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य भक्ति के माध्यम से समाज को जोड़ना और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में दैविक अग्रवाल, पीयूष, अमन, क्षितिज गर्ग, आर्ची, तनीषा, आयुषी आदि का सहयोग रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।