फतेहपुर में मकर संक्रांति से पहले सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने छीनी किसान की जान, तीन घायल
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दो किसानों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 40 वर्षीय किसान छोटकू उर्फ शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार अपने रिश्तेदार मुन्ना यादव (50 वर्ष) के साथ बहन के ससुराल ऐझी गांव से मकर संक्रांति के लिए खिचड़ी देने जा रहे थे। वापसी में असोथर बाजार से होते हुए सिंधु तारा गांव के पास जरौली-कौहन मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में भीषण टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार शिवकुमार मौके पर ही नहीं बचे। बाइक पर सवार बबलू सक्सेना (40 वर्ष) और बबलू शर्मा (42 वर्ष) के साथ-साथ मुन्ना यादव भी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को असोथर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।बाकी घायलों को जिला अस्पताल रेफर
शिवकुमार सहित सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।शिवकुमार के परिवार में तीन बेटे (ललित, नीरज, धीरज) और दो बेटियां हैं। पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।तेज रफ्तार और बदहाल सड़कें बनीं वजह
यह हादसा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार, लापरवाही और ग्रामीण क्षेत्रों की टूटी-फूटी सड़कों की समस्या को उजागर करता है। मकर संक्रांति जैसे त्योहार के समय जब लोग रिश्तेदारी में जाते हैं, ऐसे हादसे परिवारों को सूना कर देते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: