बिलासपुर ग्राम पंचायत के रामपुर मथुरा क्षेत्र में एकनए मंदिर की नींव की खुदाई के दौरान माता की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। इस खोज के बाद से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में पहले से एक मंदिर स्थापित है। इसके पास ही दूसरे मंदिर के निर्माण के लिए नींव की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान फावड़े के नीचे से आवाज आने पर ग्रामीणों ने मिट्टी हटाई, जिसके बाद माता की मूर्ति दिखाई दी।
मूर्ति मिलने के बाद श्रद्धालुओं ने उसे बाहर निकाला, उसकी साफ-सफाई की और विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी। यह खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे।
मौके पर मौजूद पंकज कुमार ने बताया कि माता की मूर्ति का इस तरह प्रकट होना गांव के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। बिलासपुर ग्राम पंचायत के प्रधान सत्यवान कुमार ने जानकारी दी कि श्रीरामचरितमानस पाठ संपन्न होने के बाद एक भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: