अब तक न्याय
पूरनपुर पीलीभीत
ग्राम नौजलहा नकटाह ग्रामवासियों द्वारा शारदा के समीप अनिश्चित हड़ताल को समाप्त किया
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
11.01.2026 में जिलाधिकारी महोदय के साथ माननीय विधायक श्री बाबू राम पासवान जी,उपजिलाधिकारी कलीनगर तथा बाढ़ खण्ड पी
अब तक न्याय
पूरनपुर पीलीभीत
ग्राम नौजलहा नकटाह ग्रामवासियों द्वारा शारदा के समीप अनिश्चित हड़ताल को समाप्त किया
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
11.01.2026 में जिलाधिकारी महोदय के साथ माननीय विधायक श्री बाबू राम पासवान जी,उपजिलाधिकारी कलीनगर तथा बाढ़ खण्ड पीलीभीत के अधिकारियो द्वारा ग्राम नौजलहा नकटाह के ग्रामवासियों द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर शारदा नदी के समीप हो रहे अनिश्चित हड़ताल को समाप्त करने के लिए तथा नदी से हो रही समस्या का निरीक्षण किया गया । ग्रामवासियों ने अपनी व्यथा बताते हुए ज़िलाधिकारी महोदय से इंडो नेपाल बॉर्डर पर बने रिवर ट्रेनिंग वर्क के क्षतिग्रस्त भाग के निर्माण के कार्य को करने के लिये कहा गया । जिलाधिकारी महोदय द्वारा बाढ़ खण्ड के अभियंताओं से प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली गई है, जिसके क्रम में उनके द्वारा प्रमुख सचिव सिंचाई से मौके पर ही दूरभाष से वार्ता की गई और कार्य करवाने के ग्रामवासियों को आश्वत किया गया । जिसके ऊपरांत ग्रामवासियों द्वारा किये जा धरना को समाप्त किया गया है l इसके पूर्व जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र से भी अवगत करा दिया गया है तथा माननीय विधायक पूरनपुर एवं माननीय सांसद महोदय द्वारा उच्च स्तर पर भी परियोजना स्वीकृत कराने हेतु वार्ता एवं पत्र प्रेषित किया जा रहा है l परियोजना की स्वीकृति के उपरांत, कार्य को शीघ्र प्रारम्भ करवाया जाएगा ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: