अब तक न्याय पूरनपुर पीलीभीत ग्राम नौजलानकटा नं.2 के ग्राम वासियों द्वारा क्षतिग्रस्त रिवर ट्रेनिंग बंध को पत्थर से मरम्मत की मांग श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि ग्राम नौज़लानकटा न.2 के ग्राम वासियों द्वारा क्षतिग्रस्त रिवर ट्रेनिंग बंध को पत्थर से मरम्मत करा


अब तक न्याय 
पूरनपुर पीलीभीत

ग्राम नौजलानकटा नं.2 के ग्राम वासियों द्वारा क्षतिग्रस्त रिवर ट्रेनिंग बंध को पत्थर से मरम्मत की मांग

श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
ग्राम नौज़लानकटा न.2 के ग्राम वासियों द्वारा क्षतिग्रस्त रिवर ट्रेनिंग बंध को पत्थर से मरम्मत कराने की मांग के संबंध में अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड ने बताया कि वर्ष 2024 के बाढकाल में शारदा नदी में बनबसा बैराज से प्रवाहित हुए अधिकतम डिस्चार्ज 4.61 लाख क्यूसेक एवं नेपाल राष्ट्र से निकली जगबूदा नदी एवं छोटे-बड़े क्षेत्रीय नालो से भी पानी शारदा नदी में आने के कारण नदी का वास्तविक डिस्चार्ज बनबसा बैराज के डिस्चार्ज से काफी अधिक हो गया था, जिस कारण इण्डो-नेपाल बार्डर की सीमा के निकटवर्ती पूर्व निर्मित रिवर ट्रेनिग वर्क के पीछे से Back - flow होने के कारण रिवर ट्रेनिंग वर्क लगभग 130 मी. लम्बाई में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस वर्ष भी बाढकाल में शारदा नदी में अधिकतम डिस्चारी 2.15 लाख क्यूसेक एवं जगबूढा नदी में अधिकतम डिस्चार्ज आने से लगभग 50 मी. लम्बाई में क्षतिग्रस्त हो गया था।
उन्होंने अवगत कराया  कि उपरोक्त के दृष्टिगत "जनपद पीलीभीत में शारदा नदी के दाये तट एवं इण्डो-नेपाल बार्डर कर की सीमा के निकट पूर्वनिर्मित रिवर ट्रेनिंग वर्क के क्षतिग्रस्त भाग की पुर्नस्थापना के कार्य की परियोजना " तैयार कर विभागीय समिति में प्रस्तुत की गई थी, परन्तु किन्हीं कारणों से परियोजना  निरस्त  हो गयी है l
वर्तमान में नेपाल राष्ट्र द्वारा अपनी सीमा में शारदा नदी के दाये किनारे पर बोल्डर के एप्रन तथा स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिसका सीधा असर इण्डो-नेपाल बार्डर पर जनपद पीलीभीत स्थित रिवर ट्रेनिंग वर्क तथा निकटवर्ती ग्राम समूहों पर पड़ेगा। इस संवेदनशीलता को देखते हुए  ग्राम नौज़लानकटा न.2 के ग्राम वासियों द्वारा क्षतिग्रस्त रिवर ट्रेनिंग बंध को पत्थर से मरम्मत कराने की मांग की जा रही है।जिलाधिकारी महोदय द्वारा रिवर ट्रेनिंग बंध की मरम्मत कराए जाने हेतु शासन स्तर पर समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।