फतेहपुर ब्यूरो:एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय बाइक सवार हुकुम सिंह पुत्र नरसिंह की मौत हो गई। यह हादसा खागा नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक बार फिर ओवरलोड वाहनों और लचर यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर


ओवरलोडेड मोरंग ट्रक ने बाइक सवार की जान ली, चालक फरार

आखिर क्यों हर हफ्ते ऐसी मौतें हो रही हैं?

कब तक परिवार टूटते रहेंगे और प्रशासन सिर्फ "कार्रवाई जारी" का बयान देता रहेगा?

ओवरलोड ट्रक अभी भी इतनी बेखौफी से क्यों घूम रहे हैं?

क्या कार्रवाई सिर्फ दिखावटी है?

किसके संरक्षण में ये ट्रक मौत का सामान बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं?

जब कार्रवाई हो रही है, तो मौतें क्यों नहीं रुक रही?  

क्या रिश्वत और संरक्षण का नेटवर्क अभी भी मजबूत है?  

लव सिंह यादव,ब्यूरो चीफ़, फतेहपुर, अब तक न्याय 

एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय बाइक सवार हुकुम सिंह पुत्र नरसिंह की मौत हो गई। यह हादसा खागा नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक बार फिर ओवरलोड वाहनों और लचर यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर पंचायत के समीप तेज़ रफ्तार ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुदवन गांव निवासी हुकुम सिंह (उम्र करीब 38 वर्ष), पुत्र नरसिंह, खागा नगर में स्थित अपनी बक्से की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नगर पंचायत के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर को हिरासत व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

घटना की सूचना पाकर खागा विधायक भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि ओवरलोड वाहनों पर सख्ती न होने की वजह से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिन्हें अब हर हाल में रोका जाना चाहिए।

 मृतक के गांव बुदवन में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए हुकुम सिंह ही कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षित सड़कें हमारा हक है मौत नहीं!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।